देवसेना का गीत
आह ! वेदना मिली विदाई! मैने भ्रम - वश जीवन संचित, मधुकरियो की भीख लुटाई छलछल थे संध्या के श्रमकण, आशु से गिरते थे प्रतिक्षण | मेरी यात्रा पर लेती थी - नीरवाता अनंत अंगड़ाई | श्रमित स्वप्न की माधुमाया में गहन विपिन की तरु - छाया में, पथिक उनिदी श्रुति में किसने - ये विहाग की तान उठाई | लगी सतृष्ण दीठ थी सबकी, रही बचाए फिरती कबकी | मेरी आशा आह ! बावली, तूने खो दी सकल कमाई |, चढ़कर मेरे जीवन रथ पर , प्रलय चल रहा अपने पथ पर | मैने निज दुर्बल पद -बल पर , उससे हारी -होड़ लगाई | लौटा लो यह अपनी थाती मेरी करुणा हा -हा खाती विश्व ! न संभलेगी यह मुझसे इससे मन की लग गंवाई | ("स्कंदगुप्त" नाटक से ) आप लोगों को पता होगा कि यह कविता "जयशंकर प्रसाद" जी की है ओर आपकी 12 th कक्षा की अंतरा भाग 2 से ली गई है || ( TYPING BY "Deepak Chanderiya" )